जबलपुर: रामायण में हनुमान के किरदार को अमर कर देने वाले भारत के अजेय पहलवान दारा सिंह आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं और हमेशा बसे रहेंगे। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की परछाई बनकर उनके पुत्र बिंदु दारा सिंह आज उनका नाम रोशन कर रहे हैं।
संस्कारधानी जबलपुर में पहली बार पधारे बिंदु दारा सिंह ने यहां के अतिथि सत्कार की जी भरकर प्रशंसा की। सिविक सेंटर में वीर जी चाप मलाई वाले के, एक नए आउटलेट का शुभारंभ करने के लिए आए। बिंदु दारा सिंह ने संस्कारधानिक जबलपुर के दर्शनीय स्थलों को भी देखने की इच्छा जताई। यहां के दार्शनिक और धार्मिक स्थलों को देखने के लिए, उनके मन में विशेष उत्साह नजर आया। पूरी तरह से शाकाहारी रेस्टोरेंट में आने वाले ग्राहक स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक भोज्य पदार्थों का आनंद उठा सकते हैं। इस मौके पर इस रेस्टोरेंट्स को शुरू करने वाले अनंत शुक्ला, राहुल सौरभ सिंह चौहान, विनय, सुजीत राव, अतुल दहियाा के अलावा और भी लोग उपस्थित रहे|
