
बिलासपुर/शैक्षणिक प्रकोष्ठ श्रीवास समाज द्वारा श्री श्याम कंप्यूटर एजुकेशन एण्ड लाइब्रेरी आजाद चौक मंगला बिलासपुर मे आयोजित सामान्य अध्ययन परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों में अभूतपूर्व उत्साह को देखा गया , प्रथम बार आयोजित ऑफलाइन मोड पर परीक्षा हुआ,श्रीवास समाज के लगभग 150 छात्र छात्राओ ने हिस्सा लिया इससे पूर्व प्रतियोगियों को पुष्प और तिलक लगाकर स्वागत किया गया, इसकी परिणीति उत्साह के रूप में दिखाई, परीक्षा में 95% उपस्थिति दर्ज देखी गई, कहीं माता पुत्री, तो कहीं चाचा और भतीजा एक साथ परीक्षा में शामिल हुए, परीक्षा केंद्र के बाहर निकलते और चहकते हुए प्रतियोगियों के चेहरे से कार्यक्रम की सफलता सिद्ध हो गई, प्रतियोगियों ने

परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते हुए न्यूज़ मीडिया को बताया कि बताया कि छत्तीसगढ़ पीएससी स्टैंडर्ड के प्रन्न ने रोमांचित किया, वहीं नए प्रतियोगियों को पहली बार प्रतियोगिता में शामिल होकर पुस्तक से पढ़े हुए प्रश्न को वैकल्पिक प्रश्न के अंतर्गत देखकर नया अनुभव का एहसास हुआ, और आगामी प्रतियोगी परीक्षा मे शामिल होने के लिए उत्साहित हुए, किसी परीक्षार्थी को गणित के प्रश्न अच्छा लगा तो किसी को साइंस और किसी को इतिहास, कुछ ने हनुमान अंश के ऊपर पूछे गए प्रश्न पर उत्साही हुए, तो कोई छत्तीसगढ आधारित प्रश्न पर।

परीक्षा दो पाली में आयोजित की गई थी, इसकी तैयारी पदाधिकारी पूर्व में ही कर चुके थे जिसमें पर्यवेक्षक, इनविजीलेटर्स, प्रबंधनकर्ता, शामिल हुए.

परीक्षा के पूर्व श्रीवास समाज के विभिन्न पदाधिकारी ने उन्हें शुभकामना प्रेषित करने आए, जिनमें मुख्य रूप से श्री सुरेंद्र श्रीवास जी ( अध्यक्ष)
श्री चंद्रमणि श्रीवास जी( सचिव),श्री संतोष श्रीवास जी ( कोषाध्यक्ष),
श्री राहुल श्रीवास (संचालक श्री श्याम कंप्यूटर एजुकेशन एंड लाइब्रेरी )
महिला प्रकोष्ठ की विभिन्न,
श्रीमती ज्योति श्रीवास जी ( अध्यक्ष)
श्रीमती सरिता श्रीवास(कोषाध्यक्ष )
श्रीमती आशा श्रीवास,
(सलाहकार)
श्रीमती कामनी श्रीवास जी,
(मीडिया प्रभारी )
श्रीमती सुमन श्रीवास जी
परीक्षा के सफलता पूरक संचालित करने के लिए केंद्राध्यक्ष श्री अनिल श्रीवास जी, सह केंद्राध्यक्ष श्री राजेश श्रीवास श्री राजु श्रीवास पूर्व संभागीय सचिव बिलासपुर जी,आब्जर्वर श्री आर.बी.श्रीवास जी,श्री राजेंद्र श्रीवास जी,श्री अमित श्रीवास जी, उपस्थित रहे।
पर्यवेक्षक पर्यवेक्षक के रूप में श्रीमती रीता श्रीवास जी, श्री आकाश श्रीवास जी, श्री आभास श्रीवास जी, श्री दिनेश श्रीवास जी, सुश्री नेहा श्रीवास जी रहे
वही, प्रबंधन की जिम्मेदारी, श्री राहुल श्रीवास जी, श्री प्रमोद श्रीवास जी, श्री रमेश श्रीवास जी, श्री नरेंद्र श्रीवास जी, श्री संजय नानू श्रीवास जी की की कंधों पर रही.
*शैक्षणिक प्रकोष्ठ श्रीवास समाज द्वारा संचालित परीक्षा में जांजगीर चांपा, सक्ती, तखतपुर, कोटा,, मस्तुरी, बिल्हा, रतनपुर, सूरजपुर, बांधाखार दीपका, कोरबा,रायगढ़, डभरा धर्मजयगढ़,बालोद, नारायणपुर,खरसिया, बिलासपुर,मुंगेली, जशपुर जिले का बच्चे उपस्थित रहें

