
तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली मेरा युवा भारत, मुंगेली (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026–27 का आयोजन साक्षी भवन, मुंगेली में किया गया। कार्यक्रम का विषय “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” रहा, जिसमें युवाओं ने नशा मुक्त समाज एवं विकसित भारत @2047 के संकल्प पर अपने विचार प्रस्तुत किए। यह संपूर्ण आयोजन मेरा युवा भारत, मुंगेली के डिप्टी डायरेक्टर श्री नितिन शर्मा जी के विशेष निर्देश एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि जनपद पंचायत मुंगेली के अध्यक्ष श्री रामकमल सिंह परिहार रहे। अतिथि एवं निर्णायक मंडल में डॉ. चंद्रशेखर सिंह (सहायक प्राध्यापक), डॉ. एन.के. पुरले (सहायक प्राध्यापक), श्री महेंद्र पात्रे (सहायक प्राध्यापक), डॉ. अमित सिंह (सहायक प्राध्यापक), श्री दीपक सिंह (शिक्षक) एवं डॉ. संजय बिंझवार (सहायक प्राध्यापक) की विशेष उपस्थिति रही। अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की रूपरेखा मेरा युवा भारत मुंगेली के एन.वाई.व्ही. श्री नितेश कुमार मोहले ने प्रस्तुत की। अतिथियों ने युवाओं को नशे के दुष्परिणामों, स्वस्थ जीवनशैली, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अधिकतम तीन मिनट में अपने विचार रखे। निर्णायक मंडल ने विषय की समझ, अभिव्यक्ति, रचनात्मकता एवं समय प्रबंधन के आधार पर मूल्यांकन किया। परिणाम में तनुश्री यादव ने प्रथम, डिकेश कुमार साहू ने द्वितीय तथा पूर्णिमा जायसवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन पूर्व एन.वाई.व्ही. श्री अरुण कुमार साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन असिस्टेंट प्रोग्रामिंग ऑफिसर श्री मोहनलाल सोनी ने किया।
आयोजन की सफलता में स्वयंसेवक ज्योतिलाल, प्रीति यादव, चंद्रशेखर सिंह राजपूत, दिलीप बंजारा एवं एन.वाई.व्ही. पथरिया ब्लॉक श्री विकास निर्मलकर सहित अन्य स्वयंसेवकों का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। अतिथियों ने युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।मुख्य अतिथि द्वारा नशा मुक्त रहने हेतु शपथ दिलाया गया।
संदेश: नशा मुक्त युवा, सशक्त युवा और विकसित भारत!

