
तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली यादव समाज जिला मुंगेली के द्वारा पूर्व सैनिक संगठन मुंगेली के अध्यक्ष त्रिभुवन यादव की अगुवाई में सेना में जाने की तैयारी कर रहे नवजवानों के साथ मुंगेली में मनाया रेजांगला दिवस
कार्यक्रम में जिले के गणमान्य यादव बधुओं के साथ पूर्व सैनिक संगठन मुंगेली के अध्यक्ष तथा सेना में जाने के लिए तैयारी कर रहे नवजवानों की विशेष उपस्थिति रही।
इस अवसर पर रेजांगला युद्ध में देश की रक्षा के लिए अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित पूर्व सैनिक संगठन मुंगेली के अध्यक्ष सेना ने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को देशसेवा के लिए सेना में जाने हेतु प्रेरित किया तथा रेजांगला की रक्षा करने वाली अहीर यादवों की इतिहास के बारे में बताये। 13 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी एक ‘अहीर कंपनी’ थी। इसमें तैनात लगभग सभी 120 जवान मुख्य रूप से अहीर/यादव परिवारों से थे। 114 जवानों का सर्वोच्च बलिदान: मेजर शैतान सिंह के नेतृत्व में लड़े गए इस युद्ध में 120 भारतीय जवानों का सामना हजारों चीनी सैनिकों से हुआ था। माइनस 30 डिग्री तापमान और आधुनिक हथियारों की कमी के बावजूद, इन यादव जवानों ने आखिरी गोली और आखिरी सांस तक लड़ते हुए 1,300 से अधिक चीनी सैनिकों को मार गिराया। इस युद्ध में कंपनी के 114 जवान शहीद हो गए थे। ‘अहीर धाम’ स्मारक: युद्ध के महीनों बाद जब बर्फ पिघली, तो इन शहीद जवानों के पार्थिव शरीर मोर्चों पर हाथों में बंदूकें थामे जमे हुए मिले। लद्दाख के चुशुल में जहाँ इन वीर जवानों का सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया, उस स्थान पर बने युद्ध स्मारक को ‘अहीर धाम’ के नाम से भी जाना जाता है। *गौरव का प्रतीक:* यह युद्ध पूरे देश के साथ-साथ यादव समाज के लिए अदम्य वीरता, देशभक्ति और बलिदान का सबसे बड़ा प्रतीक है। इसी शौर्यगाथा के आधार पर भारतीय सेना में एक अलग ‘अहीर रेजिमेंट’ के गठन की मांग भी समय-समय पर उठाई जाती है।
यादव समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों का सम्मान करना और युवाओं में राष्ट्रसेवा की भावना जागृत करना समाज की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों सहित त्रिभुवन यादव, सूरज यादव, महेश यादव, मोहित यादव, हरिश्चंद यादव, दुर्गेश यादव, राहुल यादव, जग्गू यादव, राजेश यादव, चन्द्रसागर, आकाश राजपूत, टुकेश यादव, दीपक साहू, कृष्णा यादव, देरहू राम , संदीप कुमार रामेश्वर साहू , हुकुम चंद साहू यश कुमार साहू डेरहा राम साहू, कृष साहू, परमानंद साहू धीरेंद्र यादव, कमल यादव के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

