*जिला पंचायत मुंगेली में बैंकर्स प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन*

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत आज सभाकक्ष, जिला पंचायत मुंगेली में बैंकर्स प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में NRP श्री गगन बिहारी भुइया, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक (LDM), विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, NRLM अधिकारी एवं कैडर्स उपस्थित रहे।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बैंकर्स एवं NRLM कैडर्स के बीच राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM/बिहान), स्वयं सहायता समूहों के बैंक लिंकेज की प्रक्रिया तथा IELA से संबंधित प्रावधानों एवं कार्यप्रणाली की समझ विकसित करना रहा, ताकि मिशन की गतिविधियों, स्वयं सहायता समूहों की आवश्यकताओं एवं वित्तीय समावेशन में बैंकर्स एवं कैडर्स की भूमिका को बेहतर ढंग से समझा जा सके।

प्रशिक्षण के दौरान वित्तीय समावेशन, बैंक लिंकेज एवं IELA से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही प्रश्नोत्तरी सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं।

इस कार्यशाला के माध्यम से बैंकर्स एवं NRLM कैडर्स के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, बैंक लिंकेज प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने तथा स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सेवाओं से जोड़ने की दिशा में समझ विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।

Trending News

Technology