बड़ी खबर | रतनपुर प्रेस क्लब को मिला नया नेतृत्व
रवि ठाकुर निर्विरोध बने प्रेस क्लब के अध्यक्ष, अध्यक्ष पद पर नहीं आया दूसरा नाम!

बिलासपुर ब्यूरो चीफ मोहिनिश सिह राजपूत रतनपुर। रतनपुर प्रेस क्लब के आगामी कार्यकाल के लिए अध्यक्ष पद पर पत्रकार रवि ठाकुर ने निर्विरोध जीत हासिल कर ली है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही उनके निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया। अध्यक्ष पद के लिए रवि ठाकुर के अलावा किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रेस क्लब की निर्धारित चुनाव प्रक्रिया के तहत 5 नवंबर को शाम 6 बजे तक नामांकन दाखिल करने की अंतिम समय-सीमा तय की गई थी। वहीं, 11 नवंबर को मतदान के माध्यम से अध्यक्ष सहित क्लब के अन्य पदों पर चुनाव कराया जाना प्रस्तावित था।
लेकिन अध्यक्ष पद पर रवि ठाकुर के अलावा किसी अन्य उम्मीदवार के सामने नहीं आने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया।
🎉 पत्रकारों में खुशी की लहर, नई जिम्मेदारी पर बढ़ी उम्मीदें
रवि ठाकुर के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने से रतनपुर के पत्रकारों में उत्साह और हर्ष का माहौल है। पत्रकार साथियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में प्रेस क्लब पत्रकारों की एकजुटता, संगठन की मजबूती और पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अब सबकी निगाहें नए अध्यक्ष के नेतृत्व पर टिकी हैं। उम्मीद है कि रतनपुर प्रेस क्लब पत्रकारिता की गरिमा, निष्पक्षता और संगठनात्मक एकता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।
🗞️ रतनपुर प्रेस क्लब को नई दिशा, नए नेतृत्व से नई उम्मीदें!

