जबलपुर| दलित, आदिवासी मूल निवासी समाज के साथ निरंतर हो रहे अत्याचार को लेकर आज गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज राष्ट्रपति के नाम का कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा उनका कहना था कि मणिपुर में आदिवासी कुकी समुदाय के दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाये जाने का विडियों सामने आया है। जो कि अत्यंत निंदनीय और उसकी जितनी निन्दा की जाये कम है।
मणिपुर हिंसा में लगभग 200 आदिवासियों की मौत हो चुकी है। लेकिन सरकार डिनर पॉलटिक्स कर भाजपा को चमकाने में लगी हैं ऐसी सरकार को तुरंत हटाया जाये और मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाये। हाल ही में सीधी जिले में हुआ पेशाब कांड से देश शर्मसार हैं।
मंडला जिले के बिछिया विकासखंड के स्कूल में छात्राओं की पानी की बोत्तल में पेशाब पीलाये जाने की घटना सामने आई है जिसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्यवाही हो। इंदौर में दलित एवं आदिवासी समाज के दो युवकों को बंधक बनाकर निर्वस्त्र कर पीटा गया अपराधियों को कठोर दंड दिया जाये सागर जिले में दलित लोगों को निर्वस्त्र बंधक बनाकर मारपीट की गई जिसमें अपराधियों को कठोर दंड दिया जाये|
