जबलपुर| थाना शहपुरा में दिनंाक 22-7-23 की शाम ग्राम मंगरमुहा में एक महिला की मृत्यु होने की सूचना पर थाना प्रभारी शहपुरा एस.एल. वर्मा हमराह स्टाफ के पहुंचे जहॉ कृपाल पटैल उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम मंगरमंुहा ने बताया कि वह कृषि कार्य करता है दिनंाक 22-7-23 की सुवह लगभग 7 बजे गनपत मल्लाह को दवाई खिलाने हेतु मुहास जिला कटनी लेकर गया था शाम लगभग 6 बजे अपने खेत बिजना रोड मगरमुहां पहुॅचा उसी समय उसके लड़के सक्षम पटैल ने सूचना दी कि दादी खेत गयी थीं जो अभी तक वापस नहीं आयीं तो वह एवं गनपत ने मां रति बाई पटैल की तलाश किये , उसके मकान से लगभग 50 मीटर की दूरी पर सुंदर पटैल के खेत के पास रात्रि लगभग 8 बजे माता जी रति बाई पटैल का शव मिला। माता जी के चेहरे, ओठ गले में धारदार हथियार से चोट के निशान हैं किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी मां रति बाई पटैल उम्र 80 वर्ष की दोपहर लगभग 3 से 5 बजे के बीच हत्या कर दी है।
डाग मुव्हमेंट व परिस्थिति जन्य साक्ष्य के आधार पर 16 वर्षिय किशोर सेे पूछताछ की गई जिस पर पाया गया कि घटना दिनॉक को वृद्धा द्वारा मवेशियों को पानी पिलाने एवं भूंसा डालने हेतु कहा गया तो 16 वर्षिय अपचारी बालक ने मना कर दिया जिस पर वृद्धा वाद विवाद करते हुये गालीगलौज करने लगी, तो अपचारी बालक ने वृद्धा के साथ झूमाझटकी करते हुये कुल्हाडी से हमला कर वृद्धा की हत्या कर दी एवं वृद्धा के शव को खींचकर खेत में ले जाकर डाल दिया। अपचारी बालक की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी घटना के वक़्त पहिने कपड़े पुलिस ने जप्त किये एवं अपचारी बालक को किशोर न्याय वोर्ड में पेश किया गया।
