Home अन्य खबरे *बिलासपुर पीसीएस कोचिंग सेंटर मुंगेली में 05 अक्टूबर से नया बैच शुरू*

*बिलासपुर पीसीएस कोचिंग सेंटर मुंगेली में 05 अक्टूबर से नया बैच शुरू*

0
4

*बीपीएल कार्डधारी 10 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क कोचिंग*

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली—- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिलासपुर पीसीएस कोचिंग सेंटर मुंगेली में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए न्यू बैच का शुभारंभ 05 अक्टूबर 2026 से किया जा रहा है। संस्था द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत पहली बार बीपीएल कार्डधारी विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके तहत प्रथम पंजीयन कराने वाले 10 पात्र विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी।
बिलासपुर पीसीएस कोचिंग सेंटर मुंगेली लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है। संस्था के अनुसार अब तक मुंगेली जिले सहित अन्य जिलों के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा चुकी है। संस्था से प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों ने व्यापम, पीएससी सहित छत्तीसगढ़ में आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। संस्था की उपलब्धियों में छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती परीक्षा में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी का इसी संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करना भी शामिल है। इस उपलब्धि से मुंगेली जिले का नाम पूरे प्रदेश में गौरवान्वित हुआ है। कोचिंग सेंटर प्रबंधन ने बताया कि नए बैच में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के पाठ्यक्रम के अनुरूप विषयवार अध्ययन, नियमित टेस्ट, अभ्यास प्रश्नपत्र, परीक्षा रणनीति एवं अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का अवसर उपलब्ध कराना है।
बीपीएल कार्डधारी विद्यार्थियों से अपील की गई है कि निःशुल्क कोचिंग का लाभ लेने के इच्छुक विद्यार्थी शीघ्र अपना पंजीयन कराएं, क्योंकि यह सुविधा प्रथम पंजीयन कराने वाले 10 पात्र विद्यार्थियों के लिए ही निर्धारित की गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here