आम नागरिक से लूट करने वाले आरोपियों को माढोताल पुलिस ने किया गिरफ्तार

जबलपुर से जिला ब्यूरो पंकज जैन की रिपोर्ट:- जबलपुर थाना माढोताल क्षेत्र मे दिनांक 26/07/2026 के रात्रि 12.30 बजे फरियादी प्रदीप कुमार नेमा निवासी घडी चौक विजयनगर का चुंगी नाका से अपने घर जा रहै थे उसी समय कालीमाता मंदिर के पास दो अज्ञात लडके आये और फरिदायी को पकड लिये तथा कालर पकडर थप्पड से मारपीट किये तथा एक लडके ने हाथ की उंगली से सोने की अंगूठी निकाल लिया तथा जेब में रखे करीब 400 रू छीनकर भाग गये , फरियादी की रिपोर्ट पर थाना माढोताल मे अपराध क्रमांक धारा 309 बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।
अज्ञात आरोपी की तलास पतासाजी दौरान थाना माढोताल टीम द्वारा घटना के तत्काल बाद ही घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना स्थल के आसपास लगे सी सी टी ब्ही कैमरे चैक किये फुटेज मे आये हुलिया के आधार पर मुखबिर तंत्रो से पहचान करायी जाकर संदेही नंदु उर्फ शिव कुमार पिता मोहन नायक उम्र 30 साल निवासी राजीवगांधी नगर गली नम्बर 02 माढोताल को दिनांक 17/9/26 को गिरफ्तार किया था जिसके द्वारा बताया गया कि लूटी गई अंगुठी संजू केवट पिता कमलेश केवट उम्र 22 साल निवासी राशन दुकान के पास साहू के मकान मे करमेता के पास है जिसे अभिरक्षा मे लेकर घटना के संबध मे पूछताछ की गयी जो जिन्होने उक्त घटना करना स्वीकार किये जिनके कब्जे से घटना मे लूट की गयी सोने की अंगूठी डायमंड लगे हुये कीमती 70,000 रूपये की बरामदगी कर आरोपियो को प्रकरण मे गिरफ्तार किया गया है, जो माननीय न्यायालय पेश किया गया । ,

