More

    *अकलतरा में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी, जगह-जगह हुआ मटकी फोड़ कार्यक्रम*

    *अकलतरा में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी, जगह-जगह हुआ मटकी फोड़ कार्यक्रम*

     मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-अकलतरा। नगर में भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के विभिन्न स्थानों पर मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

    मटकी फोड़ कार्यक्रम को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नगरवासी कार्यक्रम में शामिल हुए और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण भी किया गया।

    कार्यक्रमों के दौरान पुलिस स्टाफ एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद रही। पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली, वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।

    जन्माष्टमी के अवसर पर पूरे अकलतरा नगर में उत्सव और भक्ति का माहौल देखने को मिला। देर रात तक विभिन्न स्थानों पर धार्मिक आयोजन एवं मटकी फोड़ कार्यक्रम चलते रहे।

    Trending News

    Technology