More

    *बाना परसाही में खुदाई के दौरान मिली मूर्ति, एसडीएम को भेजा प्रतिवेदन*

    *बाना परसाही में खुदाई के दौरान मिली मूर्ति, एसडीएम को भेजा प्रतिवेदन*

     मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-अकलतरा। बाना परसाही गांव में 29 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12 बजे खुदाई के दौरान एक मूर्ति मिलने से ग्रामीणों में उत्सुकता का माहौल बन गया। बताया गया कि सम्मत सिंह कंवर के घर सपने में मूर्ति दिखाई देने के बाद उक्त स्थान पर खुदाई की गई, जहां मूर्ति मिलने की बात सामने आई।

    मूर्ति मिलने की सूचना अकलतरा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी द्वारा मौके की जानकारी लेते हुए प्रकरण को संबंधित भू-अधिनियम एवं निकहत नियमों के तहत कार्रवाई के लिए एसडीएम को प्रतिवेदन भेजा गया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मूर्ति की वास्तविकता, प्राचीनता एवं अन्य तथ्यों का पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

    Trending News

    Technology