More

    * *जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया*

    * *जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया*

    * *रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क का मास्टर प्लान*

    * *“तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई”*

    * *इवेंट निपटाकर तुरंत फिक्स प्वाइंट पर लौटेंगी ERV, हाईवे पेट्रोलिंग को मिले सख्त निर्देश*

    * *आपातकालीन सेवाओं की गुणवत्ता, जवाबदेही और दक्षता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम है*

    * *चोरी, एक्सीडेंट, मारपीट या किसी भी इमरजेंसी में डायल-112 की टीम पहले से ज्यादा तेजी से पहुंचेगी।*

    * *नागरिकों से सम्मानपूर्वक बात करें पुलिसकर्मी, त्वरित सहायता को दें प्राथमिकता*

    * *फर्जी कॉल से बचें, जरूरतमंदों के लिए डायल-112 को रखें उपलब्ध*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में जिले के डायल-112 के नोडल अधिकारी *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ यूलैंडन यार्क* ने आज दिनांक 27.08.2026 को पुलिस कार्यालय जांजगीर के सभा कक्ष में डायल 112 में ड्यूटीरत कर्मचारियों का विशेष बैठक लेकर *“रिस्पांस टाइम”* पर काम करने हेतु दिए आवश्यक निर्देश।

    *ERV को मिला नया रूल – “इवेंट खत्म, तुरंत प्वाइंट पर हाजिर”*

    कार्यशाला में सभी ERV स्टाफ, जीवीके ड्राइवर, हाईवे पेट्रोलिंग टीम, DCC प्रभारी और जीवीके मैनेजर मौजूद रहे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा कि घटनास्थल पर पहुंचने, कार्रवाई करने और ASR भरने के बाद ERV को फौरन अपने फिक्स प्वाइंट पर लौटना होगा। ताकि अगला इमरजेंसी कॉल आते ही गाड़ी रवाना हो सके।

    *ASP की सख्त टिप: “अनावश्यक समय बर्बाद नहीं, हर मिनट का हिसाब होगा”*

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दो टूक कहा, डायल-112 की सफलता का आधार त्वरित प्रतिक्रिया और जनता को समय पर सहायता उपलब्ध कराना है। किसी भी इवेंट में अनावश्यक समय व्यतीत न करें। देरी हुई तो कारण रिकॉर्ड में दर्ज करना होगा। ERV स्टाफ बिना अनुमति खुद से इवेंट तैयार न करें। रिस्पांस टाइम में सुधार लाएं और घटनास्थल पर शीघ्र पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

    *फर्जी कॉल से बचें, जरूरतमंदों के लिए डायल-112 को रखें उपलब्ध*

    —पुलिस ने नागरिकों से की अपील।

    बैठक में फर्जी कॉल के मामलों पर कार्रवाई की समीक्षा करते हुए नागरिकों से डायल-112 पर केवल वास्तविक एवं आपात स्थिति में ही कॉल करने की अपील की गई। अनावश्यक या फर्जी कॉल से पुलिस का समय और संसाधन प्रभावित होते हैं, जिससे जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचने में विलंब हो सकता है।

    Trending News

    Technology