More

    *एक दिवसीय जिला स्तरीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

    *एक दिवसीय जिला स्तरीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

    *युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने वित्तीय सहायता एवं ऋण योजनाओं की दी गई जानकारी*

    मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली // जिले के युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों से जोड़ने और उन्हें अपना व्यवसाय स्थापित करने आवश्यक वित्तीय एवं संस्थागत जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय विज्ञान महाविद्यालय में एक दिवसीय जिला स्तरीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें अनुसूचित जाति वर्ग के प्रतिभागियों की विशेष सहभागिता रही। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की भूमिका तथा स्वरोजगार स्थापित करने के लिए उपलब्ध वित्तीय सहायता एवं ऋण योजनाओं की जानकारी दी।
    कार्यक्रम में प्रतिभागियों को उद्यम शुरू करने की प्रक्रिया, व्यवसाय के लिए वित्तीय संसाधन जुटाने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के संबंध में उपयोगी जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों ने युवाओं से स्वरोजगार को रोजगार के सशक्त विकल्प के रूप में अपनाने और उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शोभित कुमार बाजपेयी, सहायक निदेशक श्री अजय कुमार, बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक श्री गौतम, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मुंगेली के प्रबंधक श्री उत्तम कुमार, डॉ. एन.के. पुरले तथा जिला समन्वयक श्री प्रेमानंद राव एवं श्री सुरेश कुमार भारती उपस्थित रहे।

     

    Trending News

    Technology