घटना दिनांक से फरार चल रहे आरोपी को हिर्री पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया ।
अपराध क्रमांक 223/2026 धारा – 74,351(3) बीएनएस
दिनांक घटना समय:- 03.08.2026 के 14ः00 बजे
घटना स्थल :- कोपरा डेम के पास थाना हिर्री जिला बिलासपुर
आरोपी:- आशीष पात्रे पिता धरम लाल पात्रे उम्र 27 साल साकिन पचबहरा(छिरहापारा) थाना तखतपुर जिला बिलासपुर छ.ग.

बिलासपुर:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता ए के लिखित आवेदन पत्र पर थाना सकरी में अपराध क्रमांक 0/2026 धारा 74, 351(3) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। बिना नंबरी डायरी प्राप्त होने पर थाना हिर्री में नंबरी अपराध क्रमांक 223/2026 धारा 74, 351(3) बीएनएस कायम किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये सूचना श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्रीमान राजेष जोषी से आवष्यक दिषा निर्देष प्राप्त कर थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में टीम तैयार कर घटना दिनांक से फरार चल रहे आरोपी का मोबाइल टावर लोकेषन के आधार पर आरोपी आषीष पात्रे पिता धरम लाल पात्रे उम्र 27 साल साकिन पचबहरा(छिरहापारा) थाना तखतपुर जिला बिलासपुर छ.ग. की पतासाजी कर दिनांक 23.08.2026 के 19ः45 बजे गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
