अकलतरा पुलिस ने निकाला सशक्त कैंडल मार्च, व्यापारियों को दी समझाइश

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा अकलतरा। नगर में यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर अकलतरा पुलिस ने सशक्त कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने व्यापारियों से संवाद कर सड़क किनारे पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा अपनी दुकानों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की समझाइश दी।
पुलिस ने व्यापारियों से कहा कि दुकानों का सामान सड़क तक बाहर न निकाला जाए, ताकि यातायात बाधित न हो और आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही दुकानों के बाहर अनावश्यक भीड़ और वाहनों की पार्किंग नहीं करने की अपील की गई।
पुलिस ने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों में सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्था रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की भी अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जाएगी।
