👉🏾 *चोरी के आनाज खरीदने वाले 02 आरोपी के खिलॉफ की गई कार्यवाही*
👉🏾 दोनों आरोपियों के कब्जे से सोयाबीन, चना किमती 1460 रूपये एवं नगदी रकम 2,42,500 रूपये जुमला किमती 2,43,960 रूपये किया गया जप्त।
👉🏾 आनाज चोरी के मामलें 02 मुख्य आरोपियों एक दिन पहले न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है।
👉🏾 नाम आरोपियान- 01. देवेन्द्र साहू पिता संतराम साहू उम्र 35 साल साकिन ग्राम बरगाही ओ0पी0 सुकुलदैहान थाना लालबाग जिला राजनांदगांव (छ0ग0)
02. जयंत कुमार अग्रवाल पिता स्व0 पन्ना लाल अग्रवाल उम्र 50 साल साकिन शांति नगर ढाबा रोड़ ओ0पी0 चिखली जिला राजनांदगांव (छ0ग0)

राजनांदगांव – मामले का संक्षिप्त विवरण- प्रार्थी दिनांक 03.06.2026 की रात्रि थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि औधोगिक क्षेत्र ममता नगर में स्थित अनाज का गोदाम सेें मार्च 2026 से रखे हुए अनाज चना खंडा, सोयाबीन, मसुर जुमला कीमती लगभग 4,50,000 रूपये को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलॉफ अप० क्र० 286/2026 धारा 331 (3), 305 बीएनएस पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
विवेचना के दौरान घटना स्थल पहुंचकर गोदाम तथा उसके आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरे का फुटेज को खंगाला गया, फुटेज में मिले क्लू एवं मुखबीर की सूचना पर प्रकरण के मुख्य आरोपी राहुल कुर्रे निवासी पुराना ढाबा वार्ड नं. 04 सतनामी पारा थाना लालबाग राजनांदगांव एवं दिनेश साहू निवासी शिव नगर ढाबा रोड़ चिखली राजनांदगांव के कब्जे से अनाज के बिक्री रकम 7,900 रूपये जप्त कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
प्रकरण में आरोपियों द्वारा अपने मेमोरण्डम कथन में चोरी के आनाज को व्यापारी देवेन्द्र साहू निवासी ग्राम बरगाही ओ0पी0 सुकुलदैहान थाना लालबाग राजनांदगांव एवं जयंत कुमार अग्रवाल निवासी शांति नगर ढाबा रोड़ ओ0पी0 चिखली राजनांदगांव के पास बेचना बताये जाने पर आज दिनांक 05.06.2026 को दोनों व्यापारियों तलब कर पूछताछ करने पर चोरी का आनाज खरीदना स्वीकार किया गया, जिनके कब्जे से 29 किलों सोयाबीन किमती 1160 रूपये, 05 किलोग्राम चना किमती 300 रूपये एवं नगदी रकम 2,42,500 रूपये जुमला किमती 2,43,960 रूपये जप्त कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।
