रीवा में हुई हिर्दयविदारक कार दुर्घटना में जैनआर्यिकाद्वय की मौत के खिलाफ अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन परिषद ने सौंपा ज्ञापन।।

जबलपुर से जिला ब्यूरो पंकज मोनुजैन की रिपोर्ट.….
आचार्य श्री विद्यासागर महाराज से दीक्षित 105 आर्थिका श्रुतमति माताजी की आज सुबह रीवा के पास एक दुर्घटना में समाधि हो गई उनके बाद 105 आर्यिका रत्न उपशम मति माताजी की अस्पताल में मृत्यु हो गई बताया जाता है सुबह जंगल शौच के लिए जा रही थी उसी समय किसी बड़े वाहन ने उन्हें कुचल दिया दो अन्य माताजी भी चपेट में आने से बच गई। वर्तमान में भी 105 आर्यिका सौम्य मति माताजी के संघ में विराजमान थी लगातार जैन समाज की महिला धर्म गुरुओं कि इस आकस्मिक घटना से समूचे जैन समाज को आघात पहुंचा है उनके समाधि होने पर मध्य प्रदेश दिगंबर जैन परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन कुमार जैन ने गहन शोक व्यक्त करते हुए उनके घरणों में कोटि-कोटि नमन व्यक्त किया और इस घटना की निंदा की।
रीवा ही नहीं वरन् पहले भी धर्म गुरुओं के बिहार के दौरान वाहनों से दुर्घटना की मृत्यु के समाचार आप हैं जो की दुर्भाग्यपूर्ण है मध्य प्रदेश दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष पूर्व विधायक सुनील जैन महामंत्री कमलेश जैन उपाध्यक्ष सुमन कुमार जैन विभाष जैन डॉक्टर संदीप जैन राकेश सेठ मनोज सेठ निलेश जैन प्रदीप चौधरी संजय जैन की पी जबलपुर जिला अध्यक्ष डॉक्टर चंदेश जैन विदिशा जिला अध्यक्ष देवेंद्र जैन सहयोगी मित्र राजकुमार जैन मामा जी राजेंद्र जैन बंधु डॉ महेंद्र जैन निर्मल चंद जैन अमित जैन युवा सचिन जैन विकास चौधरी अखिलेश सेठ आदि ने मध्य प्रदेश सरकार से यह मांग करती है कि जैन धर्म, किसी भी धर्म के धर्मगुरु जब यह विहार करें उन्हें बिहार पथ पर समूची सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं पर रोक लग सके ।
