थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की कार्यवाही।
*• चोरी गए सोने के मंगलसूत्र पाईप, झुमका पट्टी (संकरी), बिंदिया, गेहूं दाना कुल वजनी करीब 46 ग्राम, प्रयुक्त स्कूटी, जुमला कुल कीमती लगभग 5 लाख 40 हजार रूपए बरामद।*
*• प्रकरण में एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल।*
————————————

बेमेतरा– विधि से संघर्षरत बालक से परिजनों के समक्ष पुछताछ करने पर, उनके निशादेही पर उक्त चोरी गए लाल रंग के गोल डिब्बा में रखे पुरानी इस्तेमाली सोने के मंगलसूत्र पाईप 24 नग वजनी करीब 24 ग्राम, एवं एक जोड़ी सोने का झुमका पट्टी (संकरी) वजनी करीब 10 ग्राम, 04 नग सोने का बिंदिया वंजनी करीब 10 ग्राम, 05 नग गोल गेहु दाना वजनी करीब 02 ग्राम, कुल वजनी करीब 46 ग्राम कुल कीमती 4,60,000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त स्कुटी क्रमांक CG 25 Q 8655 कीमती 80,000/- रूपये, कुल जुमला कीमती लगभग 5,40,000/- रूपये को जप्त कर बरामद किया गया।
*प्रकरण में* एक विधि से संघर्षरत बालक को संभाल उपाय कर नियमानुसार आगे की कार्य-प्रक्रिया की जा रही हैं।
