*06 लीटर महुआ शराब के साथ 01 आरोपी गिरफ़्तार*
नाम आरोपी – भारत लाल कुम्हार पिता भुवन लाल उम्र 57 साल निवासी नगरदा थाना नगरदा जिला सक्ती छ.ग.

शक्ति:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफूल्ल कुमार ठाकूर (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल (रा.पु.से) एवं अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) सक्ति डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा (रा.पु.से) के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक कमल किशोर महतो के कुशल मार्ग निर्देशन में प्र. आर. 327 देव कुमार बरेठ क़ो सुचना मिला कि ग्राम नगरदा के पिलारी नहर के पास ग्राम नगरदा का भारत लाल कुम्हार अवैध रूप से हाथ भट्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा हैं जिस पर हमराह स्टाप एवं गवाहों के मुखबीर के बताये अनुसार रेड कार्यवाही किया गया जो आरोपी भारत लाल कुम्हार अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा मिला जिसके कब्जे से एक पीले रंग के थैला के अंदर पीले रंग के 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में 05 लीटर एवं एक लीटर सफ़ेद बॉटल में भरा करीबन 01 लीटर कूल 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1200/रू बिक्री करने हेतु रखा पाए जाने पर आरोपी भारत लाल कुम्हार क़ो शराब रखने एवं बिक्री करने के सम्बन्ध में धारा 94 BNSS का नोटिस देकर तामिल कराया गया जो शराब रखने एवं बिक्री करने के सम्बन्ध में वैध दस्तावेज नहीं होने देने पर मौके पर गवाहों के समक्ष उक्त महुआ शराब क़ो जप्त कर कब्ज़ा पुलिस लिया गया आरोपी भारत लाल कुम्हार पिता भुवन लाल कुम्हार उम्र 57 वर्ष साकिन नगरदा थाना नगरदा का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी क़ो दिनाँक 07/05/2026 क़ो गिरफ्तार क़र न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं!
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमल किशोर महतो, प्र. आर. 327 देव कुमार बरेठ, आर. 270 सुभाष कटकवार, 209 दिलीप सिदार, आर. रूप सिंह कँवर, आर. 160 कृष्ण कुमार सिदार, आर. 381 खगेश्वर राठौर का सराहनीय योगदान रहा।
