More

    *समय सीमा में पेंशन प्रकरणों का निराकरण*

    समय सीमा में पेंशन प्रकरणों का निराकरण

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-अकलतरा में विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में एक और शिक्षक को सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन आदेश सौंपा गया।

    जानकारी के मुताबिक, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अंधियारी पाठ अकलतरा के प्रधान पाठक श्री छेदीलाल शर्मा को 30 अप्रैल 2026 को उनके सेवानिवृत्ति दिवस पर ही पेंशन भुगतान आदेश यानी PPO प्रदान किया गया। श्री शर्मा ने 41 साल 3 महीने 8 दिन की लंबी सेवा पूरी करने के बाद सेवा निवृत्ति ली।
    विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री देवकांत द्विवेदी ने उन्हें शाल-श्रीफल एवं आदेश की प्रति देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि श्री शर्मा के सभी वित्तीय स्वत्वों का भुगतान अधिकतम 5 दिनों के भीतर एकमुश्त कर दिया जाएगा।
    बाइट (देवकांत द्विवेदी, BEO अकलतरा):
    “हमारी टीम लगातार प्रयास कर रही है कि कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही उनके सभी आर्थिक अधिकार मिलें। पिछले तीन महीनों में तीन शिक्षकों को रिटायरमेंट के दिन ही PPO और GPO जारी किए गए हैं।”

    कार्यालय के पेंशन खंड प्रभारी मनोज यादव द्वारा तत्परता से कार्य करते हुए इस प्रक्रिया को समयबद्ध बनाया गया है। कार्यक्रम में एबीओ स्वाती राठौर, रत्नमाला सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Trending News

    Technology