*अवैध रूप से शराब तस्करी एवं बिक्री करने वाले के विरूद्ध किया गया कार्यवाही*
➡️ *थाना सरगांव क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से शराब बिक्री/परिवहन करने वाले 02 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*
➡️ *आरोपी भागवत प्रसाद कोशले, पामलेश भास्कर के कब्जे से 51 पाव देशी प्लेन शराब 14 पाव अंग्रेजी शराब कुल 65 पाव (11.700 बल्क लीटर) कीमती 6880 रूपये एवं घटना मे प्रयुक्त एक्टिवा कीमती 40000 रूपये को किया गया जप्त*
➡️ *02 आरोपियों के विरूद्ध थाना सरगांव में अपराध क्रमांक 78/26 धारा 34(2),59 क आबकारी एक्ट के तहत किया गया कार्यवाही*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा असामाजिक तत्वों एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालो के विरूद्व *‘‘ऑपरेशन बाज’’* अभियान चलायी जाकर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबडा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविन्दर सिंह के मार्गदर्शन में दिनांक 22.04.2026 को सायबर सेल एवं थाना सरगांव पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
मुखबीर सूचना पर सायबर सेल एवं सरगांव पुलिस द्वारा ग्राम बैतलपुर एनएच 130 आर.डी.पेट्रोल पम्प के सामने घेराबंदी कर सामने से आ रही स्कुटी क्रमांक सीजी 10 डी क्यु 3827 को रोककर वाहन चालक एवं पीछे मे बैठे व्यक्ति से पुछताछ करने पर अपना नाम 1.भागवत प्रसाद कोशले पिता रामखिलावन उम्र 36 वर्ष निवासी परसदा थाना बिल्हा बिलासपुर 2.पामलेश भास्कर पिता उत्तरा उम्र 20 वर्ष निवासी किरना थाना सरगांव, जिला मुंगेली छ.ग. का रहने वाले बताये जिनका विधिवत तलाशी लेने पर एक्टिवा के डिक्की के अंदर सफेद थैला मे 51 पाव देशी प्लेन शराब (9.180 बल्क लीटर) एवं 14 पाव देशी प्लेन शराब (2.520 बल्क लीटर) कीमती 6880 रूपये एवं नगदी रकम 2800 रूपये मिलने पर अधिक मात्रा मे शराब ब्रिकी हेतु परिवहन करते पाये जाने पर उक्त शराब, घटना मे प्रयुक्त स्कुटी को समक्ष गवाहान जप्त कर देहाती नालसी पश्चात् विधिवत गिरफ्तार कर थाना सरगांव मे अपराध क्रमांक 78/26 धारा 34(2),59 क आबकारी एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर आरोपी भागवत प्रसाद कोशले, पामलेश भास्कर को दिनांक 23.04.206 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
उक्त कार्यवाही में उपनिरी.संतोष शर्मा (प्रभारी थाना सरगांव), उपनिरी.सतेन्द्रपुरी गोस्वामी (प्रभारी सायबर सेल), सउनि अफरोज अली, प्र.आर.यशवंत डाहिरे, आर. राहूल यादव, राकेश बंजारे, रवि मिंज, राहुल कश्यप, हेमसिंह की अहम भुमिका रही।
