
लोरमी— राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी में पदस्थ श्री हरि शंकर सिंह राज सहायक प्राध्यापक हिंदी को अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर द्वारा ” छत्तीसगढ़ी साहित्य के विकास में पंडित श्याम लाल चतुर्वेदी का योगदान ” विषय पर डॉक्टर आफ फिलासफी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोध कार्य डॉक्टर अमित कुमार सिंह सहायक प्राध्यापक हिंदी शासकीय नवीन महाविद्यालय फास्टरपुर के कुशल निर्देशन में पूर्ण किया है। उन्होंने शोध कार्य का श्रेय अपने माता-पिता, पत्नी श्रीमती केशरी राज एवं अपने महाविद्यालय के स्टाफ को दिया है।
