
दंतेवाड़ा, आदिवासी विकास विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार विभाग अंतर्गत जिले में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 2, सहायक ग्रेड- 03 के 1, वाहन चालक का 1, नियमित भृत्य के 2 पदों के संबंध में सीधी भर्ती द्वारा किए जाने हेतु निर्धारित योग्यता रखने वाले योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र पंजीकृत डाक, स्पीट पोस्ट के माध्यम से दिनांक 26 मई 2023 को कार्यालयीन समय तक आमंत्रित किए जाते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिले के वेबसाइट www.Dantewada.gov.in अथवा कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है। नियत तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा।
