Home अन्य खबरे *छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला मुंगेली ने पटवारी साथियों...

*छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला मुंगेली ने पटवारी साथियों की हड़ताल और उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्यवाही के विरोध मे समर्थन किए हैं *

0
6

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली प्रांतिय आहृवान पर कर्मचारीयों ने आगर क्लब खेल मैदान में समर्थन दिए, संघ के संरक्षक अवधेश शुक्ला ने कहा कि 13अक्टूबर से शान्ति पूर्ण हड़ताल कर रहे पटवारी साथियों की मांगों पर निर्णय लेने के बजाय ब्रेक इन सर्विस, निलंबन जैसी कार्रवाई की जा रही है शासन को दमनात्मक कार्रवाई बंद कर संवाद से समाधान निकालना चाहिए। जिला अध्यक्ष बिन्दु भास्कर ने कहा कि सरकार की इस कार्रवाई को कर्मचारी हितों के प्रतिकूल अलोकतांत्रिक एवं दमनकारी बताते हुए इसकी घोर निन्दा की है लोकतांत्रिक व्यवस्था में कर्मचारियों को अपनी जायज़ मांगों के समर्थन में शांति पूर्ण हड़ताल करने के अधिकार है उनके मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने के बजाय हड़ताली पटवारियों पर दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है जिसका विरोध करते हुए मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने का ज्ञापन मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम से मुंगेली कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को ज्ञापन सौंपा गया। पटवारी साथियों के आन्दोलन के समर्थन एवं ज्ञापन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित जिला संरक्षक अवधेश शुक्ला जिला अध्यक्ष बिन्दु भास्कर जिला सचिव कृष्ण कुमार वर्मा नगरपालिका जिला अध्यक्ष देवेंद्र देवांगन, तहसील अध्यक्ष मुंगेली पीला लाल दिवाकर लोरमी तहसील अध्यक्ष डी एल भास्कर, पथरिया अध्यक्ष बी डी बघेल, सचिव अरविंद पान्डेय , भूपेंद्र घृतलहरे , राजकमल गेंदले, जितेन्द्र घृतलहरे,भूवन डिंडोरे , फूल चंद यादव,एच डी डहरिया, सुशील जांगड़े, परसोत्तम पांडे, ज्वाला प्रसाद साहू आदि बहुत संख्या में उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here