More

    *युवक ने युवती के साथ किया सेक्स, गर्भवती होने पर हुआ गिरफ्तार….पढ़िये पूरी खबर*

    बलरामपुर। बलरामपुर जिले में एक युवक को शादी से पहले ही हवालात पहुंचा दिया गया है। युवक ग्राम पंचायत सिंगचोरा का रहने वाला है। युवक ने एक लड़की के साथ प्रेम संबंध स्थापित कर लगातार उसका यौन शोषण कर रहा था और अब वह लड़की को छोड़कर शादी करने जा रहा था। जिसकी जानकारी मिलने पर पीड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट कर दी। सूचना पर पुलिस की टीम ने आरोपी को हवालात भेज दिया है। पुलिस की हिरासत में पहुंचने के बाद भी आरोपी के चेहरे पर तनिक भी पश्चाताप नजर नहीं आया इसके उलट व मुस्कुराता हुआ दिखाई दिया। लेकिन सच यह है कि वह शादी से पहले ही हवालात जा रहा है। आरोपी ने एक लड़की को पहले प्रेम जाल में फंसाया और फिर लगातार उसके साथ शारीरिक शोषण करता रहा।

    पुलिस की माने तो इस दौरान पीड़िता तीन बार गर्भवती हुई आरोपी ने बहला-फुसलाकर उसका गर्भपात भी करा दिया था। पीड़िता जब भी आरोपी से शादी की बात कहती वह उसे मना कर देता था। अब जब आरोपी का मन पीड़िता से भर गया तो उसे छोड़कर किसी और से शादी करने जा रहा था। इधर शादी की तैयारियां शुरू हो गई थी और आने वाली 9 मई को आरोपी दूल्हा बनने वाला था। मामले की जानकारी देते हुए सहायक उपनिरीक्षक कृष्णा नंद सिंह ने कहा कि राजपुर पुलिस की टीम ने पीड़िता की रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इस तरह आरोपी दूल्हा बनने से पहले ही उसे जेल भेज दिया गया है।

    Trending News

    Technology