More

    *स्नातकोत्तर कक्षाओं इतिहास एवं राजनीति का सेमिनार आयोजित*


    लोरमी,,,,राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी में विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार स्नातकोत्तर कक्षाओं इतिहास एवं राजनीति के विभाग द्वारा एकदिनी सेमिनार प्रेजेंटेशन कार्यक्रम संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। इस कार्यराम के आरंभ में सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रगान के पश्चात इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो एस के जांगड़े ने कार्यक्रम की रूपरेखा का उल्लेख करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों को लघु शोध कार्य हेतु अलग अलग विषयवस्तु प्रदान किया था,इस विषयवस्तु के आधार पर ही विद्यार्थियों के द्वारा प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया जाएगा। राजनीति विभाग के प्रो मनीष कश्यप एवं प्रो पल्लवी नंदी ने विद्यार्थियों को

    अभिव्यक्ति कौशल बढ़ाने प्रेरित किया।उद्बोधन की कड़ी में प्रो एच एस राज ने शोधकार्य के बारे में विस्तार से बताया कि शोध कार्य का उद्देश्य ऐसी विषयवस्तु को सामने लाना हैं जिनके बारे में जनसामान्य अनभिज्ञ रहते हैं। प्रो नरेंद्र सलूजा ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रेरणा,प्रोत्साहन तथा प्रयास इन तीन शब्दों को अपने जीवन का मूलमंत्र मानकर जीवनरूपी गाड़ी को सफलता की ओर अग्रसर करना चाहिए। प्राचार्य डॉ एन के ध्रुव ने कहां कि सेमिनार का मूल उद्देश्य अपनी

    अभिव्यक्ति कौशल,आत्मविश्वास,आत्मबल को बढ़ाना हैं।इसके माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास होता हैं। इसके अलावा प्रो निधि सिंह तथा प्रो अर्चना भास्कर ने भी अपने अपने विचार रखें। उद्बोधन पश्चात विद्यार्थियों शीतला साहू,किरण कश्यप,पार्थ शुक्ला,बल्लू सिंह,अश्वनी,गंगा साहू,सफुरा पाते उत्तरा साहू सविनय आदि के द्वारा अपने अपने लघु शोध के आधार पर प्रेजेंटेशन दिया गया। कार्यक्रम का संचालन सफुरा,शीतला एवं अश्विनी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रो हेमा टंडन,प्रो देवेंद्र जायसवाल,, प्रो विवेक साहू,प्रो गंगा गुप्ता,प्रो अमित निषाद,प्रो नंदिनी गर्ग, श्री पी बी शर्मा ,श्री भागबली जायसवाल सहित महाविद्यालय समस्त स्टॉफ उपस्थित थे।

    Trending News

    Technology