धान ख़रीदी केन्द्र अड़भार प.क.1633 मे धान ख़रीदी प्रभारी के द्वारा प्रत्येक किसान से अधिक मात्रा मे धान लेने की शिकायत किसानों ने तहसीलदार के माध्यम से कलेक्टर से की |

ब्यूरो रिपोर्ट सक्ति जिला के अंतर्गत आने वाले धान उपार्जन केंद्र नगर पंचायत अड़भार के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कार्तिक राम रात्रे ने धान उपार्जन केंद्र प्रभारी भानु गबेल के ऊपर में आरोप लगाया है कि सरकार की तय किए हुए नियम से हटकर 40 किलो ग्राम से बढ़कर के 41 किलो 500 ग्राम धान का वजन लिए जा रहे हैं पूर्व अध्यक्ष कार्तिक राम रात्रे ने बताया कि व्यापारीयो की धान को डायरेक्ट मंडी में बिना तौले किए

रखवा रहा है पूर्व अध्यक्ष कार्तिक राम रात्रे ने बताया कि जब मैं नियम से अधिक तौलने पर भानु गबेल के विरोध करने किया तो भानू गबेल के द्वारा बोला गया कि आपको लास्ट में 5 से 7 कट्टा दिया जाएगा करके तब पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि सभी के धान को नियम के अनुसार तौल करने के लिए बोला पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि मेरे धान 14 डिग्री में है फिर भी डेढ़ किलोग्राम नियम से ज्यादा लिए जा रहे हैं जो नियम के विरोध है कार्तिक रात्रे ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारीयों को करने की बात कही है आप सभी को बता दें कि पूर्व में भी धान उपार्जन केंद्र के प्रभारी भानू गबेल के द्वारा बुन्देली में भी वजन से ज्यादा तौल करते हुए पकड़ा गया था तब

मालखरौदा तहसीलदार राहुल पांडे के द्वारा कार्यवाही किया गया था अगर ऐसे कर्मचारियों का हौसला बुलंद रहा तो फिर किसान की साल भर की खेती की कमाई को डाका डाल करके अपने जेब भरने में लगे हुए हैं ऐसे कर्मचारियों को ऊपर तत्काल कार्यवाही होना चाहिए अब देखने वाली बात होगी समाचार चलने के बाद में क्या कार्यवाही होती है l
