
आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति…….
सक्ती जिला के अड़भार बस स्टैंड सक्ती टुंड्री मार्ग में बुधवार रात्रि के 12-01 बजे के बिच हुए सड़क हादसे मे 3 ट्रक और 1 मोटरसाइकिल को भारी नुक्सान हुआ है अच्छी खबर ये है की इस हादसे में किसी भी व्यक्ती को कोई भारी नुक्सान नहीं हुआ है खड़े ट्रक में बैठे ड्राइवर और 1 व्यक्ति को कुछ मामुली चोट आई है ।
हादसा सड़क किनारे खड़े ट्रक से ट्रक की टक्कर के चलते हुआ है। जानकारी के मुताबिक एक बेकाबू ट्रक वाहन का नंबर CG10 BN2236 है जो की खड़े हुए 2 ट्रक एवं 1 मोटरसाइकिल को घसीटते हुई ले गई जिससे सामने खड़े मोटरसाइकिल और ट्रक के परखच्चे उड़ गए|
जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक मौके से फरार हो गया | अज्ञात चालक की तलाश में पुलिस जुट गई है
