More

    *थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम कटौद कोकड़ी नाला पूल में लगे लोहे का सरिया चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार थाना नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही*

    *थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम कटौद कोकड़ी नाला पूल में लगे लोहे का सरिया चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार थाना नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही*

    * आरोपी*

    *(01) त्रिलोक उर्फ त्रिलोचन उम्र 32 साल निवासी कटौद थाना नवागढ़*

    *(02) समीर कुमार रात्रे उम्र 23 साल निवासी कटौद थाना नवागढ़*

    *(03) रवि कुमार भैना उम्र 23 साल निवासी कटौद थाना नवागढ़*

    *आरोपियो के विरुद्ध धारा 379, 511, 431, 304, 34 भादवि एवं लोक संपत्ति छती निवारण अधिनियम 1984 की धारा 03 के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षित विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ईश्वर भेड़पाल उम्र 37 साल निवासी PWD पामगढ़ स्थल सहायक के द्वारा दिनांक 17.10.2023 को थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया था की कुछ लोगो के द्वारा कोकड़ी नाला कटौद पूल में लगे लोहे के सरिया को चोरी करने की नियत से काट दिए है तकनीकी रूप से पूल का स्लैब कभी भी छतीग्रस्त होने की प्रबल संभावना है की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 302/23 धारा 379, 511, 431 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान प्रार्थी गवाहों का कथन लिया गया और प्रकरण में धारा 304, 34 भादवी लोक.स.छ.निवा. अधि. 1984 की धारा 03 जोड़ा गया ।

    विवेचना दौरान आरोपी राजेश कश्यप उम्र 24 साल निवासी कटौद के कब्जे से लोहे काटने का मशीन को जप्त कर आरोपी को दिनाक 19.10.23 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

    प्रकरण के आरोपी (01) त्रिलोक उर्फ त्रिलोचन (02) समीर कुमार रात्रे (03) रवि कुमार भैना सभी निवासी कटौद थाना नवागढ़ घटना दिनांक से फरार था जिसकी नवागढ़ पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी की मुखबिर सूचना से आरोपियों के सकुनत से दिनांक 19.12.2023 को पकड़ा, जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 19.12.23 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    उपरोक्त कार्यवाही में निरी. कमलेश सेंडे एवं थाना नवागढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

    Trending News

    Technology