
मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा……..
जांजगीर चांपा जिले के नवापारा गांव एनएच 49 में बीती रात अज्ञात वाहन ने युवक को अपनी चपटे में लेते हुई कुचला है। हादसे में युवक की मौत हुई है। मृतक की पहचान नहीं हो सकता है। मृतक युवक के शव कोजिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है।सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है घटना
मिली जानकारी अनुसार, सिटी कोतवाली पुलिस को रात्रि करीबन 1 बजे सूचना मिली की ग्राम नवापारा के एनएच 49 रोड में एक युवक के अज्ञात वाहन ने कुचल दिया है और उसकी मौत हो चुकी है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची मृतक युवक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच की है। मृतक युवक के पहने कपड़े की जेब को तलाशी ली गई मगर उसकी पहचान हो सके इस प्रकार का कोई भी पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, डाइविंग लाइसेंस नहीं मिला है उसके जेब से कुछ 10,20 रु चिल्हर मिला है। मृतक युवक की पहचान हो सके इसके लिए उसकी फोटो सभी थाना क्षेत्रों को भेज दिया गया है। फिलहाल शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है। मृतक युवक ने नीले रंग का टी शर्ट,काले रंग की पेंट और जैकेट पहना हुआ है। सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आरोपी अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।
