
मुंगेली:-शा एस एन जी महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा प्राचार्य डा रजत दवे के मार्गदर्शन एवम निर्देशन में मानवाधिकार विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान माला का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो एस के तिग्गा शा नवीन कन्या महाविद्यालय मुंगेली से आमंत्रित थे कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य वक्ता प्राचार्य, मुख्य वक्ता, व विभागाध्यक्ष और प्राध्यापको का स्वागत किया गया तपश्चात प्रो एम आर पटेल द्वारा अगली कड़ी में प्राचार्य महोदय को
आशीर्वचन हेतु आमंत्रित किया गयाध् कार्यक्रम का संचालन प्रो अशोक कुमार गुप्ता द्वारा करते हुए प्रो एस के तिग्गा को व्यख्यान हेतु आमंत्रित किया गया जिन्होंने मानवाधिकार की आवश्यकता, आयोग की स्थापना का उद्देश्य, इसके लाभ हानि चुनौतिया व आगे की राह पर विभिन्न आयाम पर केस स्टडी के माध्यम से चर्चा की गई अंतिम कड़ी में एम ए राजनीति विज्ञान की छात्रा मुस्कान सोनी द्वारा आभार व्यक्त किया गया इस कार्यक्रम में प्रो पी के देवांगन डॉ एम के मिश्रा प्रो जे पी उपाध्याय प्रो ब्रजेश उपाध्याय प्रो गोचंद पटेल प्रो एम राजपूत लाइब्रेरियन रंजीत कुमार व एम ए राजनीति विज्ञान के सीनियर छात्र राहुल मल्लाह व छात्र-छात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
