आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-छत्तीसगढ़ में सीएम पद के लिए जिन नामों की चर्चा तेज है, उनमें एक नाम केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह का है. रेणुका सिंह प्रदेश की एक नंबर की विधानसभा भरतपुर सोनहत से विधानसभा चुनाव जीतकर आई हैं और महिला और आदिवासी विधायक हैं. रेणुका सिंह छत्तीसगढ़ की पहले नंबर की विधानसभा भरतपुर सोनहत से चुनाव जीतकर आई हैं. उन्होंने कांग्रेस के सीटिंग एमएलए गुलाब कमरों को हराया है. रेणुका सिंह छत्तीसगढ़ में आदिवासी महिला विधायक का एक बड़ा चेहरा हैं.
रेणुका सिंह फिलहाल छत्तीसगढ़ से इकलौती केंद्रीय राज्य मंत्री हैं. उनके राजनीतिक सफ़र की शुरुआत जनपद पंचायत चुनाव से हुई. 1999 में वो पहली बार जनपद पंचायत की सदस्य चुन कर राजनीति में आईं. उसके बाद सन् 2000 मे बीजेपी ने उनको रामानुजनगर मंडल का अध्यक्ष बना दिया और साल 2002 मे समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रहने के साथ ही रेणुका सिंह 2003 में पहली बार सरगुजा संभाग की रामानुजनगर विधानसभा से विधायक चुनी गईं.साल 2019 में बनीं सरगुजा सांसद
चर्चा है कि डिप्टी सीएम कोई OBC चेहरा हो सकता है। ऐसे में अरूण साव का नाम सामने आ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते उनकी दावेदारी ऐसे भी मजबूत है, लिहाजा उन्हें डिप्टी सीएम का पद दिया जा सकता है।
