*भाजपा मोहले की जीत पर देवांगन समाज के लोगों ने किया स्वागत*

मुुंगेली 04 दिसम्बर 2023// मतदान के बाद 17 नवम्बर को छाई खामोशी को नगाड़ा पटाखे और धामको ने रविवार को तोड़ दिया। लोग टीवी पर नजर बनाएं बैठे थे। रूझान के साथ जश्न और बधाईयों का दौर शुरू हो गया। चौराहों में देर रात तक पटाखे फूटे और आतिशबाजी भी की गई। इसी तारतम्य में विधानसभा मुंगेली के भाजपा प्रत्याशी पुन्नूलाल मोहले के जीत होने पर देवांगन समाज के लोगों द्वारा माता परमेश्वरी चौक में
देवांगन समाज के अध्यक्ष आनंद देवांगन के नेतृत्व में बैंड-बाजे के साथ आतिशबाजी करते हुए उनका स्वागत भव्य किया है। समाज के जिला अध्यक्ष देवांगन ने बताया कि शहर के विभिन्न वार्डो में देवांगन समाज के लोग रहते है। देवांगन समाज में बाहुल्य वार्डों से

विधायक मोहले की एकतरफा जीत मिली है। इस दौरान स् विधायक मोहले ने देवांगन समाज के प्रति प्यार और स्नेह के लिए समाज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देवांगन समाज के विकास लिए हर सम्भव मदद करने की बात कहीं है।
