More

    *पोड़ी दलहा पहाड़ में स्थापित बजरंगबली की मूर्ति को अज्ञात बदमासो ने किया खंडित, अकलतरा थाने में रिपोर्ट दर्ज*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के पोड़ीदल्हा गांव के पहाड़ में विराजित हनुमान की मूर्ति को बदमाशों ने तोड़ दिया है. घटना के बाद लोग आक्रोशित हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. मामले में अकलतरा पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और तफ्तीश में जुटी हुई है।दरअसल, 15 जुलाई को पोड़ीदल्हा के पहाड़ में बजरंग दल द्वारा

    पूजा-अर्चना के बाद हनुमान की मूर्ति विराजित की गई थी. इस मूर्ति में बदमाशों द्वारा तोड़फोड़ की गई है. इसे लेकर लोग आक्रोशित हैं और बजरंग दल के सदस्यों ने थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई है. मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 295 ( A ), 427 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच कर रही है.

     

    .टी एस पट्टावी अकलतरा थाना प्रभारी

    Trending News

    Technology