
हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।
ब्यूरो रायपुर/कबीरधाम:– छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन काफी धुआंधार रहा वही सीएम भूपेश बघेल ने कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा में चुनाव प्रचार प्रसार किया।
सीएम का जोरदार स्वागत –
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री ग्राम रणवीरपुर पहुंचे जहां हजारों की संख्या में उपस्थित जन समुदाय को सीएम भूपेश बघेल ने संबोधित किया वही संबोधन के पूर्व सीएम भूपेश बघेल मंच पर पहुंचे तो इस साल पहली फसल धान देकर सम्मानित किया गया। सीएम भूपेश बघेल ने भी सभी का अभिवादन किया पंडरिया विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी ने जन समुदाय को संबोधित किया उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ विकास के लिए कई सारे काम किए हैं जिस तरह पिछली बार प्रदेश में सरकार बनते ही 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफ किया कांग्रेस ने दोबारा वापसी होने पर किसानों की कर्जा माफी का वादा किया हैं जो सरकार बनते ही पूरी करेंगे।
ईच्छा के अनुरूप मांग पूरी –
नीलकंठ चंद्रवंशी ने कहा सभी स्वास्थ्य सहायता समूह की महिलाओं का ऋण माफ किया जाएगा इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी ने पंडरिया विधानसभा में एक नया शक्कर कारखाना खोलने और सुतिया पाठ नहर विस्तारीकरण को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने अपनी बात रखी जिस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 15 विधानसभा में एक नया शक्कर कारखाना खोलने और सुतिया पाठ नहर विस्तारीकरण करने की घोषणा की।
सीएम ने किया संबोधन –
इसके बाद सीएम भूपेश बघेल ने हजारों की संख्या में ग्राम रणवीरपुर पहुंचे लोगों को संबोधित किया सभी ने सीएम के नाम के नारे भी लगाएं मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सरकार की 5 साल की उपलब्धियां गिनाई इसके साथ ही सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा कांग्रेस पर परिवारवाद चलाने का आरोप लगाती हैं लेकिन खुद भाजपा छत्तीसगढ़ में परिवारवाद पर चल रही है जहां डॉ. रमन सिंह ने भांजे विक्रांत सिंह को खैरागढ़ विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है वहीं दूसरी ओर पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से अपनी भांजी भावना बोहरा को भाजपा की प्रत्याशी बनाया है जबकि कांग्रेस में परिवारवाद नहीं चलता कांग्रेस में सभी को अधिकार है लेकिन भाजपा परिवारवाद चला रही है सीएम ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में इस बार का चुनाव किसान पुत्र नीलकंठ चंद्रवंशी लड़ रहे हैं नीलकंठ के सामने भाजपा की ओर से उद्योगपति के रूप में प्रत्याशी खड़ी हैं सीएम ने जनता पर स्वयं निर्णायक करने की बात कही उन्होंने जन समुदाय से कहा अगर आपको विकास पंडरिया विधानसभा में करवाना है तो किसान पुत्र को वोट देकर विधायक चुन रायपुर भेजें इसके बाद ही पंडरिया विधानसभा क्षेत्र का समुचित विकास होगा दूसरी ओर अगर उद्योगपतियों को विधायक बनाकर भेजते हैं तो उद्योगपति विधायक सारी चीजों को केंद्र मोदी की सरकार की तरह अदानी के हाथों में बेंच देगी पंडरिया के संपूर्ण विकास के लिए नीलकंठ चंद्रवंशी को वोट देकर भारी मतों से जिताने की सीएम ने अपील की।
हजारों की दिखी भीड़ –
मुख्यमंत्री भूपेश की जनसभा में हजारों की भीड़ नजर आई वहीं, नीलकंठ चंद्रवंशी के प्रति लोगों का प्यार साफ-साफ नजर आया लोगों का खूब समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है वही जनता सीएम भूपेश के घोषणाओं से काफी उत्साहित नजर आई।
—————————————-
