4 करोड़ से अधिक की कीमत के गांजे के साथ जबलपुर पुलिस ने दो तस्कर किये गिरफ्तार, *

4 करोड़ से अधिक की कीमत के गांजे के साथ जबलपुर पुलिस ने दो तस्कर किये गिरफ्तार, *

 जबलपुर से पंकज मोनू जैन की रिपोर्ट :-​जबलपुर पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गोसलपुर थाना क्षेत्र से एक संदिग्ध वाहन को इंटरसेप्ट किया। पुलिस की इस कार्रवाई में वाहन की बोरियों से लगभग 871 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ रुपये से अधिक है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान विक्रम (निवासी पश्चिम बंगाल) और धर्मवीर (निवासी उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

​शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि ये आरोपी उड़ीसा से संपर्क कर वहां से गांजा लाते थे और इसे अलग-अलग स्थानों पर डिलीवरी देने की योजना बनाते थे। पकड़े गए आरोपियों में से धर्मवीर के खिलाफ पहले से भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल, दोनों आरोपियों को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है और उनके पूरे नेटवर्क, मास्टरमाइंड तथा अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश के लिए आगे की गहन जांच जारी है।जबलपुर से जिला ब्यूरो पंकज जैन की रिपोर्ट

Trending News

Technology