*19 परीक्षा केंद्रों में होगी मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा, 26 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश, परीक्षा केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कलेक्टर ने दिए निर्देश।*

कोरिया:-छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 26 अप्रैल (रविवार) को कोरिया जिला में किया जाएगा। जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 4,825 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं और अभ्यर्थियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
