ग्राम भरूवागुड़ा में अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर 02 अक्टूबर को

ग्राम भरूवागुड़ा में अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर 02 अक्टूबर को

*गांधी जयंती के अवसर पर सामाजिक समरसता और समानता का दिया जाएगा संदेश*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर 02 अक्टूबर 2026 को नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 एवं अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण योजना के अंतर्गत विकासखंड मुंगेली के ग्राम भरूवागुड़ा में अस्पृश्यता निवारण (सद्भावना) शिविर का आयोजन किया जाएगा। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि शिविर का उद्देश्य समाज में व्याप्त छुआछूत एवं भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के साथ-साथ सामाजिक समरसता, समानता और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना है। शिविर के माध्यम से लोगों को उनके अधिकारों, कानूनों तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। आम नागरिकों को शिविर में उपस्थित होकर सामाजिक सद्भाव एवं समानता के संदेश को मजबूत करने कहा गया है।

Trending News

Technology