इंदौरी नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा ने ₹1.95 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।
ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- नगर पंचायत इंदौरी में नागरिक सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना विकास को गति देते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा कुल 1 करोड़ 95 लाख 94 हजार रुपये की लागत के विभिन्न विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया इनमें 1 करोड़ 45 लाख 97 हजार रुपये के कार्यों का भूमिपूजन तथा 49 लाख 97 हजार रुपये के कार्यों का लोकार्पण शामिल है इन विकास कर्यों से नगर पंचायत इन्दौरी में क्षेत्रवासियों की मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ ही नगर के सौन्दर्यीकरण को भी नई पहचान मिलेगी इस दौरान विधायक भावना बोहरा ने भारत माता चौक निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य तथा मां कर्मा माता चौक का लोकार्पण किया वहीं वार्ड क्रमांक 14 में मुक्तिधाम विकास कार्य, निकाय क्षेत्र में दुकानों का निर्माण, मांगलिक भवन निर्माण तथा मुक्तिधाम उन्नयन कार्य का भूमिपूजन कर समस्त नगरवासियों को इस सौगात के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी विदित हो कि नगर पंचायत इंदौरी में भाजपा सरकार आने के बाद से क्षेत्र में अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को लगातार प्राथमिकता दी जा रही है विगत वर्षों में नगर पंचायत क्षेत्र के लिए लगभग 10 करोड़ के विकास कार्यों के साथ-साथ अधोसंरचना मद अंतर्गत 2 करोड़ की प्राविधिक स्वीकृति भी प्राप्त हुई है इससे स्पष्ट है कि छोटे शहरों और नगर क्षेत्रों में सड़क, भवन, चौक, बाजार तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर लगातार काम किया जा रहा है इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा “इंदौरी नगर के विकास और नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है भारत माता चौक और मां कर्मा माता चौक जैसे कार्य से नगर की नई पहचान बनेगा मुक्तिधाम, मांगलिक भवन और दुकानों के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा हमारा प्रयास है कि विकास का लाभ नगर के प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक परिवार तक पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जनकल्याण केंद्रित नीतियों तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में नगरीय क्षेत्रों के विकास और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा के अवसर पर चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ की भावना भी यही है कि जनसेवा को निरंतर विकास कार्यों और जनहित की गतिविधियों से जोड़ा जाए इंदौरी नगर सहित पूरे पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य इसी सेवा भावना को स्थानीय स्तर पर आगे बढ़ाने का माध्यम हैं भावना बोहरा ने कहा कि प्रदेश के युवा, किसान, महिला, व्यापारी, गरीब हर वर्ग के लिए योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन और विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों को गति देकर हम माननीय प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत,विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहें हैं पंडरिया विधानसभा के वनांचल व आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों से लेकर हर गाँव और नगर तक पहुँच रही विकास की रोशनी और जनहित की योजनाओं से आज हर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है हमारा संकल्प है कि पंडरिया के हर गाँव और घर तक पक्की सड़कें,स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त बिजली,मूलभूत सुविधाएँ और किसानों के खेतों तक सिंचाई के लिए पानी की पहुँच सुनिश्चित हो सके और इस दिशा में हम निरंतर आगे बढ़ रहें हैं आज छत्तीसगढ़ में सुशासन की सरकार सरकार के सहयोग से पंडरिया में विकास कार्यों को नई गति मिली है पंडरिया विधानसभा अब तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है जहां हर गांव को मुख्यधारा से जोड़ने का लक्ष्य प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता तथा नगरवासी उपस्थित रहे



