More

    *संदिग्ध पार्सल से 16 लाख रुपये नगद बरामद*

    🚨 *संदिग्ध पार्सल से 16 लाख रुपये नगद बरामद*

     

    रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र स्थित अशोका मिलेनियम प्लाजा के हंस ट्रेवल्स में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध पार्सल से 16 लाख रुपये नगद बरामद किए हैं।

     

    पुलिस को सूचना मिली थी कि कोलकाता से दिल्ली भेजे जा रहे पार्सल में संदिग्ध सामग्री हो सकती है। सूचना पर पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) श्री संदीप पटेल के निर्देश में टीम ने दबिश देकर तीन सफेद बोरों में भरे नोट जब्त किए।

     

    बरामद राशि में ₹20 के 400 बंडल और ₹10 के 800 बंडल शामिल हैं। मामले में धारा 106 बी.एन.एस.एस. के तहत कार्रवाई कर आयकर विभाग को भी सूचना दे दी गई है। फिलहाल नगदी के वास्तविक मालिक की तलाश जारी है।

     

    🔥 आखिर इतनी बड़ी रकम कहां और किसके लिए भेजी जा रही थी?

    Trending News

    Technology