More

    *विश्व साईकिल दिवसोत्सव पर 7 जून को होगा विशाल साईकिल रैली का आयोजन*

    *विश्व साईकिल दिवसोत्सव पर 7 जून को होगा विशाल साईकिल रैली का आयोजन*

     जबलपुर। भारतीय खेल प्राधिकरण, भारतीय साइकलिंग महासंघ और फिट इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में विश्व साईकिल दिवस के उपलक्ष में 7 जून को सुबह 6 बजे से रानीताल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में भव्य साईकिल रैली का आयोजन किया जा रहा हैं।

     

    प्रधानमंत्री की फिट इंडिया के नारे को सार्थक बनाने की पहल को सम्पूर्ण भारत वर्ष में साईकिल रैली का आयोजन 7 जून को एक साथ मनाया जायेगा। आयोजन कर्ता संस्थाओं ने संस्कारधानी के समस्त खिलाड़ियों और नागरिकों से विनम अपील की है कि इस भव्य साईकिल रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। यह साईकिल रैली एक प्रतियोगिता न होकर एक उत्सव के रूप में आयोजित की जा रही हैं। इस रैली का मुख्य उ‌द्देश्य लोगों को फिट रहने के साथ-साथ साईकिल चालन के प्रति जागरूक करना इसके लाभों से अवगत कराना हैं।

    साईकिल रैली 7 जून की सुबह 6 बजे रानीताल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स से प्रारम्भ होकर मदनमहल, होम साइंस कालेज रोड, यातायात चौक, गोल बाजार होते हुए रानीताल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में समाप्त होगी। जबलपुर से पंकज जैन की रिपोर्ट

    Trending News

    Technology