लोरमी आबकारी वृत्त की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में दो प्रकरण दर्ज
*25 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब एवं 60 किलो महुआ लाहन जब्त*
*आरोपियों को न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,// कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी वृत्त लोरमी द्वारा एक ही दिन में दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 25 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब तथा 60 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि पहली कार्रवाई ग्राम चचेड़ी, चौकी डिंडौरी में की गई। आबकारी टीम ने आरोपी धनसिंह गोंड के कब्जे से 07 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इसी तरह ग्राम टेकनपारा, थाना लोरमी क्षेत्र में सुनीता बाई पात्रे के कब्जे से 18 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब एवं 60 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। मामले में आबकारी अधिनियम की धारा प्रकरण दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

