*राष्ट्रीय एकता दिवस पर जांजगीर में गूंजा एकता का संदेश, कलेक्टर एवं एसपी की उपस्थिति में आयोजित हुई एकता दौड़*
* *लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर नेताजी चौक से प्रारंभ हुई एकता दौड़, हाईस्कूल मैदान स्थित प्रतिमा स्थल पर हुआ समापन*
* *भूतपूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले सहित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, पुलिस अधिकारियों एवं स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा।*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-भारत के लौह पुरुष एवं देश की एकता और अखंडता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जांजगीर -चांपा पुलिस द्वारा जिला मुख्यालय जांजगीर में प्रातः 07:00 बजे ‘एकता दौड़’ (Run for Unity) का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कलेक्टर जांजगीर-चांपा श्री जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय एवं भूतपूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। एकता दौड़ का शुभारंभ नेताजी चौक से किया गया, जो कचहरी चौक होते हुए मुख्य मार्ग से हाईस्कूल मैदान के सामने स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल गार्डन पहुंचकर लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान को स्मरण किया गया। उन्होंने देश की विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर भारत की एकता एवं अखंडता को मजबूत आधार प्रदान किया। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर ASP जांजगीर डॉ यूलैंडन यार्क, जेल अधीक्षक डीडी टोंडर, DSP अजाक सतरूपा तारम, CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, जिला सेनानी योगिता साहू, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी, निरीक्षक सावन कुमार सारथी थाना प्रभारी अजाक, जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी कोतवाली भी उपस्थित रहे।

