🚨 *रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई से बढ़ा खौफ, फरार ऑनलाइन सट्टा का मुख्य आरोपी पिंटू हलवाई ने किया सरेंडर*
🚨 ऑपरेशन अंकुश का असर—फरार सट्टा खाईवाल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपराध छोड़ने की जताई इच्छा
🚨 कोतवाली पुलिस ने आरोपी पिंटू हलवाई को जुआ प्रतिषेध की धारा 4,7 में गिरफ्तार कर भेजी रिमांड पर
🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश : अपराध छोड़ने वालों को अवसर मिलेगा, लेकिन दोबारा सट्टा-जुआ में लौटने वालों पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई और ज्यादा सख्त करेगी।

रायगढ़ । रायगढ़ जिले में एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत ऑनलाइन सट्टा के अवैध कारोबार से जुड़ आरोपियों पर लगातार हो रही सख्त कार्रवाई का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। पुलिस की लगातार दबिश, गिरफ्तारी और तकनीकी जांच से बढ़े खौफ के बीच ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क का मुख्य आरोपी पिंटू हलवाई पिता कन्हैया लाल हलवाई उम्र 43 साल निवासी चांदमारी रायगढ़ आज स्वयं पुलिस कार्यालय पहुंचा और गिरफ्तारी से बचने के बजाय रायगढ़ पुलिस के समक्ष सरेंडर करना उचित समझा।
