More

    *रतनपुर में हिन्दू-मुस्लिम विवाद को लेकर गरमाया माहौल, महामाया मंदिर में दुकानों को लेकर बजरंग दल का बड़ा आंदोलन*

    *रतनपुर में हिन्दू-मुस्लिम विवाद को लेकर गरमाया माहौल, महामाया मंदिर में दुकानों को लेकर बजरंग दल का बड़ा आंदोलन*

    रतनपुर। बिलासपुर जिले के रतनपुर स्थित प्रसिद्ध मां महामाया मंदिर परिसर में दुकानों को लेकर विवाद अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। मंदिर परिसर में मुस्लिम समुदाय के लोगों की दुकानों को हटाने की मांग को लेकर बजरंग दल ने बड़ा आंदोलन किया और मंदिर प्रबंधन के सामने अपनी मांग रखी।

    आंदोलन के दौरान बजरंग दल की ओर से मां महामाया मंदिर समिति के अध्यक्ष आशीष ठाकुर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मंदिर परिसर में संचालित कथित विवादित दुकानों को बंद कराने की मांग रखी गई।

    मामले को लेकर मंदिर समिति के अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने बजरंग दल की मांग पर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए चार दिन का समय मांगा। उन्होंने चार दिनों के भीतर विवादित बताई जा रही दुकानों को बंद कराने की बात कही।

    वहीं, इस पूरे घटनाक्रम के बाद रतनपुर में धार्मिक स्थल से जुड़े इस विवाद को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। लोगों की नजर अब मंदिर प्रबंधन द्वारा चार दिनों के भीतर उठाए जाने वाले कदम पर टिकी हुई है।

    मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है और मंदिर प्रबंधन अपने आश्वासन को किस तरह अमल में लाता है, यह आने वाले दिनों में साफ होगा।

    बिलासपुर से ब्यूरो चीफ मोहनीश सिंह राजपूत की खास रिपोर्ट।

    Trending News

    Technology