महिला सेवा समिति के तत्वावधान में ग्राम पिपरसत्ती में भव्य गौरा-गौरी महोत्सव का आयोजन, पंडवानी की शानदार प्रस्तुति ने बांधा समां

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा……
अकलतरा। ग्राम पिपरसत्ती में महिला सेवा समिति के तत्वावधान में पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं हर्षोल्लास के साथ भव्य गौरा-गौरी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। ग्रामीणों ने भगवान शिव एवं माता पार्वती के गौरा-गौरी विवाह उत्सव को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया।
महोत्सव के अवसर पर विशेष रूप से भव्य पंडवानी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। पंडवानी कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति के माध्यम से महाभारत की कथाओं का सजीव वर्णन किया, जिसे देखकर उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
महिला सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से गांव की पारंपरिक संस्कृति, लोककला एवं धार्मिक परंपराओं को बढ़ावा देने का सराहनीय प्रयास किया गया। आयोजन की ग्रामीणों ने प्रशंसा की।

