*मदन महल पुलिस की बड़ी कार्यवाही घेराबंदी कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त*

*मदन महल पुलिस की बड़ी कार्यवाही घेराबंदी कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त*।।

 जबलपुर से पंकज मनोज जैन की रिपोर्ट वही बड़ी खबर जबलपुर से जहां अवैध शराब के काले कारोबार पर पुलिस का बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक! शहर में नशे का जाल फैलाने वाले तस्करों के मंसूबों पर पुलिस ने पूरी तरह पानी फेर दिया मदन महल थाना पुलिस को मिली एक सटीक गुप्त सूचना के बाद चलाए गए इस विशेष ऑपरेशन ने अवैध शराब तस्करों के होश उड़ा दिए हैं

“पुलिस की इस ताबड़तोड़ घेराबंदी और सर्जिकल कार्रवाई में एक आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचा गया है गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान दिनेश विश्वकर्मा (पिता: मन्नू) के रूप में हुई है आरोपी काफी समय से पुलिस की नजरों से बचकर इस गैर-कानूनी खेल को अंजाम दे रहा था जप्त की गई बड़ी खेप का ब्योरा

“अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनु बेनीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने मौके से अंग्रेजी और देसी शराब का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 22 बोतल अंग्रेजी शराब और भारी मात्रा में—यानी कुल 250 पाव देसी शराब जप्त की गई है

“तस्करी के इस तरीके ने पुलिस को भी चौंका दिया! आरोपी ने इस पूरी अवैध शराब को छिपाने के लिए एक लोहे के बड़े बॉक्स (बक्से) का इस्तेमाल किया था उसे लगा था कि लोहे के इस बक्से में रखी शराब किसी की नजर में नहीं आएगी, लेकिन पुलिस की पैनी नजरों और सटीक मुखबिरी से वह बच नहीं सका मदन महल पुलिस ने आरोपी दिनेश विश्वकर्मा के खिलाफ आबकारी अधिनियम (Excise Act) की धारा 34(2) के तहत गंभीर मामला दर्ज कर लिया है यह धारा अवैध शराब के बड़े मामलों में बेहद कड़ा रुख अपनाने और कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए लगाई जाती है lजबलपुर से जिला ब्यूरो पंकज जैन की रिपोर्ट

बाइट/ ASP अनु बेनीवाल*

Trending News

Technology