Home अन्य खबरे बिहान अंतर्गत आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने आवेदन आमंत्रित

बिहान अंतर्गत आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने आवेदन आमंत्रित

0
6

बिहान अंतर्गत आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने आवेदन आमंत्रित

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ष्बिहानष् अंतर्गत जिला पंचायत मुंगेली द्वारा आयोजित विभिन्न प्रशिक्षण, बैठक, कार्यशाला, सम्मेलन, प्रदर्शनी, मेला, सरस मेला एवं अन्य कार्यक्रमों हेतु भोजन व्यवस्था, टेंट एवं अन्य संबंधित आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिला मुंगेली में गठित एवं सक्रिय महिला स्व-सहायता समूहों से आवेदन आमंत्रित की गई है।

आवेदन कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मुंगेली (छ.ग) पिन-495334 के नाम से पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट अथवा कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर निर्धारित तिथि एवं समय तक प्रस्तुत की जा सकेगी। आवेदन 23 अक्टूबर से प्रारंभ हो गई। जिसकी अंतिम तिथि 3 नवंबर 2026 को निर्धारित की गई है।संबंधित विस्तृत जानकारी हेतु जिले की वेबसाइट www.mungeli.gov.in अथवा कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here