बिलासपुर से बड़ी खबर
ग्राम पंचायत भैंसाझार में गौवंशों की मौत, आखिर बेजुबान पशुओं की मौत का जिम्मेदार कौन?

बिलासपुर ब्यूरो चीफ मोहनीश सिंह राजपूत
बिलासपुर। जिले के ग्राम पंचायत भैंसाझार में गौवंशों की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है। बेजुबान पशुओं की सुरक्षा और देखरेख को लेकर पंचायत व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, बैराज मोड़ के पास एक जर्जर भवन में दो गाय और एक बछड़े की मौत का मामला सामने आया था। घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। वहीं सरपंच का कहना था कि पशुओं की मौत ठंड और पानी के कारण हुई है तथा पंचायत में पशुओं को रखने के लिए उचित शेड की व्यवस्था नहीं है।
आखिर जिम्मेदारी किसकी?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब गांव में गौवंशों की सुरक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी पंचायत की है, तो उनके लिए उचित आश्रय, चारा और पानी की व्यवस्था क्यों नहीं की गई?
तीन साल पहले भी पशुओं को सुरक्षित रखने की व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई थी, लेकिन आज भी हालात सवालों के घेरे में हैं।
प्रशासन से उठ रहे सवाल
गौवंशों की मौत की जांच कब होगी?
पशुओं के लिए उचित शेड की व्यवस्था क्यों नहीं?
जिम्मेदार पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी?
बेजुबान पशुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?
अब ग्रामीणों की निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं। आखिर कब जागेगा प्रशासन और कब मिलेगी बेजुबान पशुओं को सुरक्षा?



